फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बेलहरी में लंगूर का उत्पात, वन कर्मी घायल

Mon, 12 May 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लंगूर के हमले में घायल वन विभाग के दैनिक वाचर योगेश मिश्र।
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। चार दिनों से एक लंगूर ने बेलहरी गांव में उत्पात मचा रखा है। रविवार को लंगूर ने वन विभाग के वाचर योगेश मिश्र को काट कर घायल कर दिया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर में भर्ती कराया गया है। कई अन्य ग्रामीण भी लंगूर के हमले का शिकार बन चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार, यह लंगूर शुक्रवार से गांव में दिखाई दे रहा है। बाइक और ट्रैक्टर को देखते हमलावर हो जाता है।
विज्ञापन

बेलहरी पुलिस चौकी में खड़ी बाइकों को धक्का देकर गिरा चुका है। वन विभाग के कर्मचारी रविवार शाम से लंगूर को पकड़ने के प्रयास में लगे हैं। वन दरोगा चंद्र प्रकाश ने बताया कि सोमवार शाम तक लंगूर वन कर्मियों को चकमा देता रहा। उन्होंने ग्रामीणों को लंगूर को चिढ़ाने और उकसाने से बचने की सलाह दी। कहा कि बच्चों का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें