फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: भूमि के सौदे में 35 लाख की धोखाधड़ी

Sun, 13 Sep 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। बंधुआकला में भूमि के सौदे में 35 लाख रुपये हड़पने और कूटरचित तरीके से धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गोराबारिक निवासी अजहरूल हसन के मुताबिक उन्होंने आसिफ बेग के साथ मिलकर बंधुआकला में एक भूमि का नोटेरियल एग्रीमेंट हसनपुर निवासी महमूद बेग व उनके साले इश्तियाक अहमद निवासी ढाहा फिरोजपुर से किया था। आरोप है कि एग्रीमेंट के दौरान आरोपियों को 25 लाख रुपये दिए गए। इनमें 15 लाख रुपये आरटीजीएस और 10 लाख रुपये नकद दिए गए। इसके बाद 31 मई 2025 को महमूद के खाते में 10 लाख रुपये आरटीजीएस से और दिए गए। कुल 35 लाख रुपये देने का दावा किया गया है।
वादी के मुताबिक भूमि को विवाद मुक्त बताकर सौदा किया गया था, बाद में पता चला कि उस भूमि से जुड़े कई मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन हैं। आरोप है कि प्लॉटिंग में 25 लाख रुपये से अधिक खर्च किए थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें