फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: व्यापारी सुरक्षा फोरम में उठा भूमि विवाद का मामला

Mon, 22 Sep 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। नगर पंचायत क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले में भूमि विवाद का एक मामला जिला स्तरीय व्यापारी सुरक्षा फोरम में उठाया गया। पिछले दिनों भूमि विवाद के दौरान रात में कमरे का ताला तोड़कर कब्जा करने का मामला सामने आया था। पुलिस ने इसे पारिवारिक प्रकरण बता कर किनारा कस लिया था।
विज्ञापन

गांधीनगर निवासी अजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि कमरे में रखा सामान फेंक कर एक व्यक्ति ने कब्जा कर लिया था। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष जयशंकर त्रिपाठी ने बताया कि प्रकरण को रविवार को व्यापारी सुरक्षा फोरम में उठाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें