फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: श्रमिक के बेटे ने किया टॉप, राज्यपाल ने किया सम्मानित

विज्ञापन
​शिवम कुमार। - फोटो : ​शिवम कुमार।
विज्ञापन
मोतिगरपुर। अपनी मेहनत व मेधा के दम पर दिहाड़ी मजदूर के बेटे शिवम कुमार ने विद्यार्थियों के बीच बड़ी लकीर खींची है। शिवम ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या में राजनीति शास्त्र विषय से परास्नातक में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। उन्हें कुल 1900 में 1738 अंक हासिल हुए हैं। सोमवार को विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें स्वर्ण पदक प्रदान किया। खरगूपुर गांव निवासी शिवम कुमार ने संत तुलसीदास महाविद्यालय, कादीपुर से परास्नातक की पढ़ाई की है। उनके पिता मंसूराम दिहाड़ी मजदूर हैं, जबकि माता गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें