फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सर्विस लेन पर मिला मजदूर का शव

Mon, 08 Sep 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरी बाजार। पूर्वांचल एक्सप्रेस के सर्विस लेन पर रविवार सुबह एक मजदूर का शव मिला।
विज्ञापन

जयसिंहपुर के दरपीपुर निवासी प्रदीप कुमार निषाद (30) मजदूरी करते थे। रविवार सुबह वह सात बजे घर से निकले थे। गांव के बाहर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस लेन पर 11:30 बजे प्रदीप अचेत अवस्था में पड़े मिले। राहगीरों ने उन्हें पहचान लिया और आनन फानन में बिरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रदीप की मौत की जानकारी मिलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस के मुताबिक, शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

प्रदीप की मां चंद्रवता, पत्नी पूनम व दो छोटे बेटे दिव्यांश (7) व प्रियांशु (5) का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ जयसिंहपुर आशुतोष कुमार व जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें