दोस्तपुर। कोहरा गांव के पास बृहस्पतिवार शाम सात बजे ई रिक्शा में पीछे से टकराकर बाइक सवार लोकनाथपुर निवासी मजदूर अजय कुमार (21) की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अजय कुमार बाइक से दोस्तपुर से घर की ओर जाने के लिए निकले थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था।
कोहरा गांव के पास एक ई रिक्शा में पीछे से उनकी बाइक टकरा गई। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दोस्तपुर सीएचसी पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोस्तपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। (संवाद)