फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तौल मशीन में उतरे करंट से मजदूर की मौत

Wed, 11 Mar 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धनपतगंज के पीरोकला मजरे बिछौरा निवासी मजदूर विपिन कुमार तिवारी (22) मंगलवार सुबह लोहे की दुकान पर सरिया की तौल मशीन में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार विपिन कुमार तिवारी मजदूरी करते थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह एक सरिया की दुकान पर लगी इलेक्ट्रिक तौल मशीन पर सरिया की तौल करा रहे थे। इसी बीच तौल मशीन में उतरे करंट की चपेट में आने से वह झुलस गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें निकट के स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। वहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विपिन कुमार अविवाहित थे। उनकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है। धनपतगंज थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि मौत की जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें