धम्मौर (सुलतानपुर)। पूरे रेवती गांव निवासी विश्राम यादव (55) मजदूरी करते थे। सोमवार को दोपहर घर से निकले थे। शाम पांच बजे गांव के पास ही नहर में नहाते समय वह डूब गए। ग्रामीणों के मुताबिक विश्राम नहर में नहाने के लिए गए थे। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकले तो आसपास के लोगों ने घरवालों के साथ पुलिस को बुला लिया। गोताखोर की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया। धम्मौर थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।