फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सार्वजनिक स्थलों पर नहीं दी जा सकेगी कुर्बानी

Fri, 06 Jun 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बकरीद पर बकरों की सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी नहीं दी जा सकेगी। प्रशासन ने सड़क व सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी के बाद कोई अंग नहीं फेंकने की हिदायत दी है। त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले को पांच जोन में बांटा गया है।
विज्ञापन

प्रत्येक तहसीलों को एक जोन में रखा गया है। प्रत्येक जोन में 20 सेक्टर बनाए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस को लगाया गया है। प्रत्येक जोन का प्रभारी संबंधित एसडीएम को बनाया गया है। साथ में पुलिस क्षेत्राधिकारी मौजूद रहेंगे। सात जून को बकरीद के दिन सभी को अपने क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। ईदगाह व मस्जिद में नमाज अदा करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने त्योहार को देखते हुए नगरपालिका, नगर पंचायतों व ग्राम पंचायतों को ईदगाह, मस्जिदों की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। सभी जगहों पर पेयजल की व्यवस्था करने को कहा गया है। अधिशासी अधिकारियों व जिला पंचायतराज अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासन ने कुर्बानी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल नहीं करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

स्थिति पर नजर रखने के निर्देश
अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ल ने बताया कि सभी थानो में पीस कमेटी की बैठकें कर ली गई हैं। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को अपने क्षेत्रों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। उच्चाधिकारी भी भ्रमणशील रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें