फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 करोड़ से बनेगा कुड़वार, इस्लामगंज-धम्मौर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कुड़वार, इस्लामगंज-धम्मौर मार्ग का साढ़े 17 करोड़ रुपये से पुनर्निर्माण कराया जाएगा। धनराशि से सड़क का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। सांसद मेनका गांधी की पहल पर शासन ने स्वीकृति दे दी है। मंजूरी के साथ ही शासन ने पहली किस्त के रूप में 50 लाख रुपया अवमुक्त कर दिया है। मार्ग निर्माण से क्षेत्र के लोगों की आवाजाही आसान हो सकेगी।
विज्ञापन

कुड़वार से इस्लामगंज तक व इस्लामगंज से धम्मौर तक बनी सड़क जर्जर हो गई है। हालांकि कुड़वार से अझुई तक दो लेन मार्ग का निर्माण अभी हाल ही में कराया गया है। इसके आगे का मार्ग सिंगल लेन के साथ ही जर्जर हो गया है। इसे देखते हुए सांसद मेनका गांधी ने मार्ग का निर्माण कराने के लिए शासन में पहल की थी।
सांसद की पहल पर शासन ने मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए 17 करोड़, 49 लाख रुपये की मंजूरी दे दी है। शासन ने धनराशि से मार्ग को दो लेन बनाते हुए सुदृढ़ीकरण का निर्देश दिया है। इसके साथ ही निर्माण के लिए 50 लाख रुपया अवमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

करीब सवा आठ किमी लंबे संपर्क मार्ग के निर्माण की जिम्मेदारी शासन ने लोक निर्माण विभाग खंड तीन को दी है। धनराशि अवमुक्त होने के बाद विभाग ने निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मार्ग निर्माण होने से क्षेत्र के 50 गांवों से अधिक लोगों की आवाजाही आसान हो सकेगी।
सांसद को क्षेत्र के लोगों ने दी जानकारी
सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार ने बताया कि क्षेत्र दौरे के दौरान लोगों ने सांसद मेनका गांधी को जर्जर मार्ग के बारे में बताया था। इसे गंभीरता से लेते हुए सांसद ने शासन में पहल करके मार्ग निर्माण की स्वीकृति कराई है। मार्ग का निर्माण जल्द शुरू करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें