सुल्तानपुर। स्थानीय स्टेशन से होकर जाने वाली छह ट्रेनें रविवार को कापी देरी से पहुंचीं। हावड़ा से देहरादून जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस 21 घंटे देरी से आई तो वहीं उपासना एक्सप्रेस छह घंटे 10 मिनट देरी से पहुंची। इसके अलावा फरक्का एक्सप्रेस तीन घंटे 35 मिनट, श्रमजीवी सुपरफास्ट अप दो घंटे 20 मिनट, हिमगिरि एक्सप्रेस दो घंटे 15 मिनट लेट रही। इन ट्रेनों के यात्रियों के अलावा साथ आए परिजनों को घंटों स्टेशन पर रुकना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने ट्रेन लेट होने की पुष्टि की।-संवाद