फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप नेता कुमार विश्वास की हाजिरी माफी अर्जी मंजूर

Sat, 26 Nov 2016 11:40 PM IST
सुल्तानपुर
विज्ञापन
कुमार विश्वास - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बीते लोकसभा चुनाव के दौरान गौरीगंज थाने का घेराव करने व बिना अनुमति के अवैध चुनाव प्रचार सामग्री लाने के मामले में आरोपी आप नेता व कवि कुमार विश्वास की हाजिरी माफी अर्जी शनिवार को कोर्ट ने मंजूर कर ली।
विज्ञापन


वकीलों के कार्य बहिष्कार से मामले में सुनवाई नहीं हो सकी है। एसीजेएम षष्टम अनिल कुमार सेठ ने कुमार विश्वास को मामले से डिस्चार्ज करने के लिए दी अर्जी पर सुनवाई के लिए छह दिसंबर की तिथि नियत की है। मामला अमेठी जिले के गौरीगंज थाने से जुड़ा है। 

शनिवार को कुमार विश्वास के अधिवक्ता एमपी त्रिपाठी ने उनकी हाजिरी माफी की अर्जी कोर्ट में दी। उन्होंने वकीलों के कार्य बहिष्कार के कारण मुकदमें में अन्य तिथि नियत करने की मांग की। एसीजेएम षष्टम अनिल कुमार सेठ ने उनकी हाजिरी माफी की अर्जी मंजूर कर ली। कोर्ट ने बचाव पक्ष की ओर से कुमार विश्वास को मुकदमें से डिस्चार्ज करने के लिए दी गई अर्जी पर सुनवाई के लिए छह दिसंबर की तिथि नियत कर दी है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने बीते लोकसभा चुनाव में कुमार विश्वास को मैदान में उतारा था। कुमार विश्वास 18 अप्रैल 2014 को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका वाड्रा, सांसद प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे व कांग्रेस नेता विनोद मिश्र पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने के लिए गौरीगंज थाने गए थे। आरोप है कि पुलिस के मुकदमा दर्ज करने से इंकार करने पर उन्होंने थाने का घेराव करके आचार संहिता का उल्लंघन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें