फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कृष्ण बाल लीला और गोवर्धन पूजा प्रसंग सुनाया

Fri, 13 Feb 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत महापुराण कथा सुनाते प्रवाचक पंडित सर्वेश प्रपन्नाचार्य महाराज। स्रोत- आयोजक 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कुड़वार में चांदपुर असरोगा में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के पांचवें दिन कथा प्रवाचक पंडित सर्वेश प्रपन्नाचार्य महाराज ने श्रीकृष्ण की दिव्य बाल लीलाओं, गोवर्धन पूजा के प्रसंग सुनाए। इस दौरान उन्होंने भक्तिमार्ग को जीवन का परम लक्ष्य बताते हुए धर्म, ज्ञान और वैराग्य का संदेश दिया।
विज्ञापन

कृष्ण बाल लीला के वर्णन में भगवान की माखन चोरी, ग्वाल-बालों के साथ खेल और गोवर्धन धारण की महिमा को विस्तार से सुनाया। प्रवाचक ने कहा कि भगवान की बाल लीलाएं भक्तों को सरलता, प्रेम और समर्पण का मार्ग दिखाती हैं। मुख्य यजमान वेद प्रकाश तिवारी ने पत्नी शकुंतला देवी के साथ व्यास पीठ की आरती उतारी। इस अवसर पर पूर्व लेफ्टिनेंट रमा शंकर मिश्र, मनोज कुमार तिवारी, प्रमोद कुमार तिवारी, पवन पांडेय व रोशन पांडेय, पवन मिश्र सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें