फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 48वीं वाद-विवाद प्रतियोगिता में केएनआईसी करौंदिया सर्वश्रेष्ठ

Mon, 21 Sep 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
रोटरी क्लब की अंतरमहाविद्यालीय वाद-विवाद में सम्मानित विद्यार्थी व ​शिक्षक। स्रोत- संगठन 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रोटरी क्लब ने रविवार को एक होटल में 48वीं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन अंतरमहाविद्यालीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में 16 विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। इसमें विषय जेन जी आंदोलन : सच या राजनीतिक था। जिसमें केएनआईसी करौंदिया को सर्वश्रेष्ठ विद्यालय घोषित किया गया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष में तर्क प्रस्तुत करते हुए समसामयिक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी गहरी समझ दिखाई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी की प्रधानाचार्या डॉ. फूलकली पूनम मुख्य अतिथि थीं। पक्ष की प्रतियोगिता में महर्षि विद्या मंदिर की शुचि मिश्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्टेला मॉरिस कॉन्वेंट, नारायणपुर की कृतिका त्रिपाठी द्वितीय और शेम्फोर्ड स्कूल की स्मृति पांडेय तृतीय रहीं। विपक्ष में केएनआईसी करौंदिया की संख्या पांडेय प्रथम स्थान पर रहीं। केएनआईसी लाल डिग्गी की स्मृति शुक्ला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्टेला मॉरिस कॉन्वेंट नारायणपुर की मानवी श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहीं।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए केएनआईसी करौंदिया को वैजयंती ट्रॉफी प्रदान की गई। पांच शिक्षकों को आदर्श शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. रीना केसरवानी, डॉ. आशुतोष पांडेय, दिनेश कुमार मिश्र, विशाल विश्वकर्मा और शशि मिश्रा शामिल रहीं। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सहायक प्रो. डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता, केश बालिका इंटर कॉलेज की सहायक अध्यापिका प्रिया त्रिपाठी, गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एसके त्रिपाठी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन नीरव पांडेय ने किया। रोटरी क्लब अध्यक्ष अखिल अग्रवाल और सचिव डॉ. अभिषेक पांडेय ने सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रोटरी क्लब के डॉ. बीके झा, डॉ. जैदी, विजय सेठ, संदीप कुमार, संजय केसरवानी, डॉ. रवि त्रिपाठी, डॉ. अमित पांडेय, अजीत अग्रहरि, आलोक सागर, प्रमोद मिश्रा, अंकित श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश सिंह, सुधीर निगम, तनु टंडन, डॉ. मीनू पांडेय, पूजा अग्रवाल, साक्षी पांडेय, शशि मिश्रा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व अन्य रोटेरियन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें