फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉल्ट से चार घंटे डाकखाना व 10 घंटे बंद रहा केएनआई उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हाईटेंशन लाइन में आई खराबी से मंगलवार की रात डाकखाना उपकेंद्र चार घंटे व केएनआई उपकेंद्र 12 घंटे बंद रहा। सूचना मिलने पर बिजली कर्मी फॉल्ट खोजने में जुट गए लेकिन रिमझिम बारिश की वजह से मरम्मत कार्य काफी देर तक नहीं हो सका।
विज्ञापन

चार घंटे बाद हाईटेंशन लाइन का तार ठीक करके डाकखाना उपकेंद्र की आपूर्ति बहाल कर दी गई लेकिन केएनआई सब स्टेशन सुबह करीब साढ़े सात बजे चालू हो सका। दोनों उपकेंद्र बंद रहने से करीब 75 हजार आबादी भीषण उमस में परेशान रही।
मंगलवार की रात करीब 10 बजे शहर का डाकखाना विद्युत उपकेंद्र अचानक बंद हो गया। इसी दौरान अर्धशहरी केएनआई सब स्टेशन भी बंद हो गया। दो उपकेंद्र बंद होते ही इंजीनियर सकते में आ गए।
विज्ञापन

इंजीनियरों ने फॉल्ट की तुरंत छानबीन शुरू कराई। जांच में गनपत सहाय विद्यालय के पास डाकखाना उपकेंद्र की हाईटेंशन लाइन खराब पाई गई लेकिन रिमझिम बारिश की वजह से कार्य शुरू नहीं हो सका।
काफी देर बाद बारिश थमने पर फॉल्ट को दूर करके दो बजे रात में आपूर्ति बहाल कराई गई। करीब चार घंटे डाकखाना उपकेंद्र बंद रहने से इससे जुड़ी करीब 50 हजार आबादी भीषण उमस में परेशान रही।
बारिश की वजह से केएनआई उपकेंद्र का फॉल्ट ढूंढने का कार्य रात में नहीं शुरू हो सका। बुधवार की सुबह खोजबीन में हाईटेंशन लाइन में खराबी पाई गई।
इंजीनियरों की देखरेेख में फॉल्ट को ठीक कराकर करीब साढ़े सात बजे सुबह आपूर्ति बहाल कराई गई लेकिन थोड़ी देर बाद फिर उपकेंद्र बंद हो गया। करीब 10 घंटे उपकेंद्र बंद रहने से इस सब स्टेशन से जुड़ी करीब 25 हजार आबादी उमस में परेशान रही।
एसडीओ प्रशांत गिरी ने बताया कि डाकखाना उपकेंद्र की आपूर्ति रात में बहाल करा दी गई थी। केएनआई उपकेंद्र की आपूर्ति सुबह बहाल हुई। दोबारा फॉल्ट को दूर करने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें