फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े छह घंटे बंद रहा केएनआई विद्युत उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बुधवार को केएनआई विद्युत उपकेंद्र दिन में साढ़े छह घंटे ठप रहा। साढ़े छह घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहने से करीब 50 हजार आबादी परेशान रही।
विज्ञापन

नवरात्रि से शहर में शुरू होने वाली ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों व बारिश से उगी झाड़ियों की सफाई को लेकर बुधवार को केएनआई विद्युत उपकेंद्र करीब साढ़े छह घंटे बंद रहा।
सुबह साढ़े 10 से शाम सवा पांच बजे तक उपकेंद्र बंद रहने से बिजली को लेकर लोग परेशान रहे। करीब 50 हजार आबादी प्रभावित रही। हालांकि बारिश की वजह से लोगों को गर्मी की सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन

इस बीच इंजीनियरों ने लाइनों की मरम्मत एवं झाड़ियों की सफाई का कार्य कराया। शाम करीब सवा पांच बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
सहायक अभियंता अनिल वर्मा ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों एवं सफाई को लेकर उपकेंद्र बंद किया गया था। इस दौरान उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य कराया गया। कार्य समाप्त होने के बाद आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें