फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

95.70 लाख की लागत से परिषदीय स्कूलों में बनेंगे किचन गार्डन

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को जिले के 638 परिषदीय स्कूलों में 95.70 लाख रुपये की लागत से बनने वाले किचन गार्डन का शुभारंभ किया। स्मृति ने किचन गार्डन में सब्जी तैयार कराने के लिए स्कूली बच्चों को कृषि वैज्ञानिकों की ओर से तकनीकी जानकारी देने की भी बात कही।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के 638 परिषदीय स्कूलों में 90 लाख 70 हजार की लागत से किचन गार्डन विकसित किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में इसका शुभारंभ किया।
स्मृति ने कहा कि अब स्कूली बच्चों को एमडीएम में बाजार में बिक रही केमिकल युक्त सब्जी के बजाय अपने गार्डन में तैयार सब्जी मिलेगी। बच्चों को अब कृषि वैज्ञानिकों से मिलने का भी अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम प्रशांत शर्मा को कृषि वैज्ञानिकों की ओर से बच्चों को सब्जी की खेती के लिए तकनीकी जानकारी मुहैया कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इसके लिए प्रति स्कूल 15 हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
इससे चयनित स्कूलों में 15 मीटर की परिधि में किचन गार्डन बनाए जाएंगे। स्मृति ने कहा कि पिछले दिनों उनकी पहल पर कायाकल्प योजना के तहत जिले के 130 स्कूलों का जीर्णोद्धार कराया गया।
अब इन स्कूलों की फर्श पर टाइल्स, बाउंड्रीवॉल, स्वच्छ पेयजल तथा बच्चों को खेलने की सामग्री मुहैया कराई गई है। कायाकल्प योजना के तहत जिले के शेष परिषदीय स्कूलों को चिह्नित कर उन्हें भी सुधारा जाएगा।
स्मृति ने कहा कि अब परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को भी प्राइवेट स्कूलों की सुविधा दी जा रही है। निशुल्क पाठ्य पुस्तकें, बैग व ड्रेस आदि उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए गये हैं।
कहा कि अब इन स्कूलों में भी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी। इस मौके पर बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने किचन गार्डन निर्माण पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें