फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल बैठकर बच्चे कर रहे नकल

Tue, 15 Mar 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नकल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा में दूसरे दिन भी अव्यवस्था रही। बीएसए की ओर से नकल कराने के आरोप में दो शिक्षिकाओं के निलंबन के बावजूद परीक्षा को लेकर शिक्षक गंभीर नहीं दिखे। कई विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं की मौजूदगी में छात्र एक-दूसरे की कॉपियां उतारते देखे गए।
विज्ञापन


विद्यालयों में परीक्षा को लेकर न तो कोई सख्ती है और न ही शिक्षक ही इसे गंभीरता से ले रहे हैं। लंभुआ विकासखंड क्षेत्र में मंगलवार को भी बेसिक स्कूलों में बच्चे बेतरतीब बैठे मिले। परसरामपुर स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में कक्षा आठ में 16 बच्चों का नामांकन है। बावजूद इसके वार्षिक परीक्षा में दो परीक्षार्थी अनुपस्थित मिले।

प्राथमिक विद्यालय घाटमपुर में बच्चे बेतरतीब बैठे थे। यही हाल परसीपुर प्राथमिक विद्यालय का भी था। जाटूपुर प्राथमिक विद्यालय की दशा बेपटरी दिखी। यहां कक्षा पांच में आठ के सापेक्ष सिर्फ  तीन बच्चे ही मिले। रघुनाथपुर प्राथमिक विद्यालय में मौजूद शिक्षिका मोबाइल पर व्यस्त दिखीं। यहां बच्चे आपस में अपने सवाल साझा कर हल कर रहे थे।
विज्ञापन



 बेसिक परीक्षा के दूसरे दिन फिर खामी मिली। कक्षा चार और कक्षा आठ के गणित प्रश्नपत्र में गड़बड़ी दिखी जिससे बच्चों के अलावा खुद शिक्षक भी परेशान रहे। बेसिक स्कूल परीक्षा के दूसरे दिन कक्षा चार की गणित विषय की परीक्षा में प्रश्न संख्या चार में दिए गए विकल्प ही सही नहीं थे।

इसी तरह कक्षा आठ के प्रश्न संख्या पांच में समलंब त्रिभुज का क्षेत्रफल पूछा गया था जबकि समलंब चतुर्भुज का क्षेत्रफल होता है। इस बाबत बीएसए ने बताया कि उन्होंने प्रश्नपत्र नहीं देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें