फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रही छात्रा को ट्रक से किया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। साइकिल से स्कूल जा रही एक छात्रा को शनिवार सुबह ट्रक सवार लोगों ने बेहोशी की दवा सुंघाकर अगवा कर लिया। देर शाम कानपुर के पास ट्रक पहुंचने पर छात्रा को होश आ गया और वह नीचे कूद गई। टेंपो पर बैठकर छात्रा कानपुर पहुंची, जहां ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही से उसने आपबीती सुनाई। सिपाही ने उसे कानपुर के रेल बाजार थाना पहुंचा दिया। पुलिस से मिली सूचना पर रात में ही कानपुर पहुंचे परिजन छात्रा को लेकर घर आ गए हैं।
विज्ञापन

बाराबंकी के टिकैतनगर क्षेत्र निवासी सूबेदार सिंह की 14 वर्षीय पुत्री अपने ननिहाल सुल्तानपुर के हलियापुर क्षेत्र में रहकर पढ़ाई कर रही है। वह क्षेत्र के एक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा है। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकली थी। रास्ते में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास एक ट्रक खड़ा था। ट्रक पर सवार एक महिला ने उसे आवाज देकर रोका। जब तक वह कुछ समझती ट्रक सवार लोगों ने उस पर कपड़ा डालकर कुछ सुुंघा दिया। इसके बाद उसे अगवा कर लिया गया। जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। उधर, ट्रक शाम करीब साढ़े चार बजे कानपुर से पहले पहुंचा था, तभी छात्रा को होश आ गया।
छात्रा के अनुसार वह ट्रक के पीछे कई अन्य बच्चों के साथ लिटाई गई थी। जाम की वजह से ट्रक धीमा हुआ तो वह नीचे कूद गई। पीड़िता किसी तरह एक टेंपो पर बैठकर कानपुर पहुंची, जहां ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही से उसने वाकया बताया। सिपाही ने छात्रा के पिता से उसकी बात कराई। इस बीच कानपुर में ही रहने वाले छात्रा के फुफेरे भाई भी थाने पहुंच गए। रात में ही परिजन कानपुर पहुंचे और घटना की तहरीर दी। पीड़िता के पिता ने बताया कि रेल बाजार थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने कोई केस नहीं लिखाने की बात कही और उन्हें बेटी को सुपुर्दगी में देकर भेज दिया। परिजन रात में ही छात्रा को लेकर हलियापुर आ गए। सूबेदार सिंह ने घटना की सूचना हलियापुर थाने की पुलिस को दी है। हलियापुर थानाध्यक्ष राम विशाल सुमन ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें