फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूब रहे भाई को बचाने में किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हथौड़ा गांव में शुक्रवार की शाम तालाब में नहा रहे छोटे भाई को बचाने के प्रयास में बड़ा भाई पानी में डूब गया।
विज्ञापन

चीख पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने किशोर को पानी से निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के सैतापुर सराय गांव निवासी रामसुख मिश्र का बेटा सचिन (16) और छोटू (8) गांव के समीप स्थित हथौड़ा गांव के तालाब में बच्चों के साथ स्नान कर रहे थे।
विज्ञापन

अचानक छोटू पानी में डूबने लगा। छोटू को पानी में डूबता हुआ देखकर सचिन उसे बचाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया तो उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया।
विज्ञापन

किसी तरह से छोटू तालाब से बाहर निकल गया। अन्य बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने तालाब से सचिन को निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें