फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरोसिन कोटे में छह हजार लीटर की कटौती

Sun, 09 Aug 2015 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर।  शासन ने जिले को मिलने वाले केरोसिन आवंटन में अचानक छह हजार लीटर की अतिरिक्त कटौती कर दी है। पेट्रो कंपनियों को अगस्त माह से कटौती के आदेश दिए गए हैं। इसका असर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के पांच लाख पात्रों पर पड़ेगा। प्रतिकार्ड वितरण मात्रा में कटौती के आसार हैं।
विज्ञापन


सुल्तानपुर को प्रत्येक माह तकरीबन 15 लाख 30 हजार लीटर केरोसिन का आवंटन दिया जाता है। शासन की तरफ से पेट्रो कंपनियों को यह मात्रा टैंकरों के माध्यम से देने के निर्देश हैं। जिले में केरोसिन के अस्थाई भंडारण के लिए नारायण ऑयल डिपो समेत नौ केरोसिन डिपो बनाए गए हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्र में दो जबकि शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक सात डिपो शामिल हैं। शासन ने प्रतिमाह जारी होने वाले आवंटन में छह हजार लीटर की कटौती कर दी है। ऐसे में प्रत्येक  कोटेदारों को केरोसिन कम दिया जाएगा। शासन ने अगस्त माह से कटौती लागू करने  का निर्देश एचपी, इंडेन व भारत पेट्रो कंपनियों को दिया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के पांच लाख पात्रों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। प्रतिकार्ड वितरण मात्रा में कटौती होने के आसार हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें