फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली के लिए ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखें : प्रभारी मंत्री

Fri, 29 Dec 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रदेश के प्राविधिक व जिले के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने 30 दिसंबर को अयोध्या में प्रधानमंत्री की होने वाली रैली को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को अपने दायित्वों के निर्वहन का निर्देश दिया।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियों के मद्देनजर प्रभारी मंत्री ने प्रभारी जिलाधिकारी अंकुर कौशिक, एसपी सोमेन बर्मा व एएसपी अरुण चंद्र के साथ बैठक करके जानकारी ली। साथ ही शासन की ओर से दिए गए लक्ष्य के बारे में जानकारी लेते हुए उसे पूरा करने का निर्देश भी दिया।

इसके पहले पार्टी व भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान आए कुछ प्रकरणों के बारे में जानकारी लेते हुए उसके निस्तारण का निर्देश दिया। लखनऊ से जिले में दोपहर बाद पहुंचने पर उन्होंने भाजपा, अपना दल व निषाद पार्टी के पदाधिकारियों के साथ पयागीपुर के भाजपा कार्यालय पर बैठक की। इसमें पार्टी की ओर से 50 हजार की भीड़ ले जाने के लिए दिए गए लक्ष्य की तैयारियों को टटोला।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने बताया कि भीड़ की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को दे दी गई है। करीब 800 बसों को लगाया गया है। इसके अलावा अन्य चार पहिया वाहन भी जाएंगे। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाथ पटेल, अविनाश, सुभासपा के जिलाध्यक्ष सतीश मिश्र, निषाद पार्टी के राजेश निषाद, चंदननारायन सिंह, आलोक आर्य, विजय सिंह रघुवंशी समेत अन्य मौजूद रहे।

डाक बंगले में भाजपा जिला मंत्री के नेतृत्व में तदर्थ शिक्षकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने तदर्थ शिक्षकों की बहाली व 16 माह के वेतन भुगतान को लेकर मांग पत्र सौंपा। प्रभारी ने शिक्षकों को आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें