फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ जून से खुलेंगे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के 12 विकासखंड क्षेत्रों में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय आठ जून से खोले जाएंगे। विद्यालय में सिर्फ स्टाफ को ही बुलाया जाएगा। अध्यापन व्यवस्था संचालित करने के लिए तैयारियां की जाएंगी।
विज्ञापन

जिले के मोतिगरपुर एवं करौंदीकलां ब्लॉकों को छोड़कर सभी विकास खंड क्षेत्रों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए मार्च में सभी केजीबीवी बंद कर दिए गए थे। इसकी वजह से विद्यालय में मौजूद बिस्तर, खाद्य सामग्री आदि खराब होने की आशंका है।
इसको देखते हुए स्कूल शिक्षा के महानिदेशक विजय किरन आनंद ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के स्टाफ को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत आठ जून से विद्यालय में उपस्थित रहकर कार्य करने को कहा है। बीएसए संतोष कुमार सक्सेना ने सभी वार्डेन व स्टाफ को आठ जून से विद्यालय में उपस्थित रहकर नवीन शिक्षण सत्र संचालन के लिए आवासीय व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

साथ ही नए प्रवेश के लिए भी तैयारी करने को कहा है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाएं दुरुस्त कराते हुए इसका फोटोग्राफ प्रेरणा पोर्टल पर भी अपलोड करना होगा। नवीन शैक्षिक सत्र के लिए सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन कराने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें