फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि कश्यप जयंती पर निकली शोभायात्रा

Fri, 08 Apr 2016 10:23 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
कश्यप जयंती पर आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुल्तानपुर। श्री कसौंधन समाज सेवा संस्थान के तत्वावधान में शुक्रवार को महर्षि कश्यप जयंती मनाई गई। शहर के गोलाघाट स्थित वेदांती आश्रम पर सुबह सुंदरकांड पाठ के बाद महर्षि कश्यप की आरती उतारी गई। दोपहर बाद आश्रम से महर्षि कश्यप की शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
शोभा यात्रा दीवानी चौराहा, तिकोनिया पार्क, स्टेट बैंक, गल्ला मंडी, चौक घंटाघर, शाहगंज चौराहा, पंचमुखी चौराहा समेत शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गोलाघाट स्थित वेदांती आश्रम पहुंची। बग्घी पर सवार महर्षि की प्रतिमा का शहर वासियों ने जगह-जगह स्वागत किया।
शोभायात्रा में शामिल महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने महर्षि कश्यप के जयकारे लगाए। महर्षि कश्यप की जयंती व शोभायात्रा का आयोजन कसौंधन समाज सेवा संस्थान, युवा कसौंधन समाज संस्थान व कसौंधन समाज नारी चेतना संस्थान की ओर से किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें