फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखंड सौभाग्य का आशीर्वचन लेकर तोड़ा निर्जल व्रत

Sun, 08 Oct 2017 09:11 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
पति के लिए रखा व्रत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पति की लंबी आयु व अखंड सुहाग की रक्षा के लिए सुहागिनों ने रविवार को करवा चौथ का व्रत रखा। दिन भर निर्जला व्रत रहने के बाद देर शाम सुहाग के जोड़े में सज-संवरकर महिलाओं ने चंद्रमा व गणेश भगवान की पूजा-अर्चना की। करवा के जरिए पतियों ने पानी पिलाकर पत्नियों का उपवास तोड़वाया। घरों में तरह-तरह के पकवान बनवाने व पूजा-अर्चना की तैयारियों में मशगूल महिलाओं के साथ बच्चे भी खासे उत्साहित नजर आए। 
विज्ञापन


करवा चौथ के लिए मार्केट में विभिन्न प्रकार के कॉस्मेटिक सामानों की इस बार धूम रही। शहर के बाटा गली में स्थित फैशन ग्लोबस के दुकानदार निकेत प्रताप की मानें तो इस समय बाजार में महिलाओं की ओर से हरी, लाल, पीली कांच, कुंदन वर्क व थ्रैड  वर्क की चूड़ियों को खास तवज्जो दी जा रही है।

स्पेशल तौर से मुंबई से मंगाई गई रंग-बिरंगी चूड़ियों की रविवार को महिलाओं ने खूब खरीदारी की। कॉस्मेटिक सामान में नेल पॉलिश, लिपिस्टक, काजल, सिंदूर, रंग-बिरंगी ज्यूलरी, मोतियों से जड़ित गड़बी, चांद को अर्ध्य देने के लिए स्टाइलिश छलनी, थाली व ब्राइडल पर्स की भी महिलाओं ने खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें