फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सऊदी अरब में काम करने गए कादीपुर के युवक की मौत, घर में कोहराम

विज्ञापन
अकील अहमद
विज्ञापन
कादीपुर। अजीजपुर बनके गांव निवासी अकील अहमद (45) की रविवार को सऊदी अरब में मौत हो गई। उनकी मौत के बारे में सोमवार को घरवालों को पता चलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि वहां पर अकील बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन

परिजन उनका शव भारत लाने के लिए सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल हक से भी मिले। परिजनों के कहने पर उन्होंने सऊदी अरब दूतावास से संपर्क किया। दूतावास से बात करने के बाद अब्दुल हक ने कई आवश्यक दस्तावेज, जैसे एफिडेविट व पावर ऑफ अटॉर्नी भी मेल किया। उन्होंने बताया कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही शव को भारत लाया जाएगा।
परिजनों के मुताबिक, अकील अहमद लगभग 12 वर्ष से सऊदी अरब के रियाद शहर में रह रहे थे। वहां पर वह एक गैस कंपनी में ड्राइवर थे। कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। अकील की मौत की जानकारी मिलने के बाद पत्नी इदुल निशा व उनकी दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। अकील अहमद आखिरी बार 15 जुलाई 2019 को घर से सऊदी अरब गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें