सुल्तानपुर। प्रयागराज में एक व दो नवंबर को आयोजित उत्तर प्रदेश सीनियर महिला कबड्डी चैंपियनशिप भारी वर्षा से निरस्त कर दी गई है।
चैंपियनशिप की अगली तिथि अभी निर्धारित नहीं हो सकी है। जिला कबड्डी एसोसिएशन सचिव महेश कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप की तिथि निर्धारित होते ही सभी खिलाड़ियों को अवगत करा दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जिले से 14 खिलाड़ी चयनित हैं।