फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ज्योति स्वरूप अध्यक्ष और आसिम सज्जाद बने शाखा मंत्री

Wed, 24 Sep 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 मंच पर मौजूद पदा​धिकारी 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन शाखा का त्रैवार्षिक अधिवेशन मंगलवार को उतरेटिया स्टेशन पर संपन्न हुआ। इसमें ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव को शाखा अध्यक्ष और आसिम सज्जाद को शाखा मंत्री चुना गया। काली प्रसाद यादव को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

चुनाव में आश्मीन बानो, बीएस मीणा, अनिल कुमार पांडेय, अरविंद यादव और यशवंत सिंह को शाखा उपाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही सहायक शाखा मंत्री के पद पर हिमांशु चौबे, रविंद्र कुमार यादव, केशव गुप्ता और भूपेंद्र सिंह चुने गए। अधिवेशन में आए मंडल मंत्री कामरेड आरके पांडेय ने कहा आठवें वेतन आयोग के गठन के लिए हर संभव संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें