फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: युवा कांग्रेस ने अमित शाह व ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला

Fri, 09 Oct 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मतदाताओं के अधिकारों पर कथित डकैती और कांग्रेस नेताओं से अभद्रता पर शुक्रवार को युवक कांग्रेस के अध्यक्ष की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का एसपी कार्यालय के सामने पुतला जलाया।
विज्ञापन

विरोध मार्च जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से शुरू होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने पहुंचा। युवा कार्यकर्ताओं ने अमित शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। युवा जिला अध्यक्ष संतोष वर्मा ने कहा कि मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन में कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें जिला उपाध्यक्ष मानस तिवारी, जिला महासचिव अखंड मिश्रा, संजय यादव, अनमोल मिश्रा, प्रदीप निषाद, सचिन यादव, सूरज आनंद और चंदन दुबे, रेहान खान, आदर्श मिश्रा, संतोष तिवारी, सतीश यादव, आलोक उपाध्याय और राहुल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें