फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विदेश में नौकरी का मौका, पंजीकरण शुरू

Sat, 09 May 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विदेश में नौकरी का सपना देख रहे जिले के युवाओं और कुशल श्रमिकों के लिए अवसर आया है। सऊदी अरब, जर्मनी, इस्राइल और जापान में विभिन्न तकनीकी और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग और एनएसडीसी के माध्यम से रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

भर्ती के तहत मैकेनिकल स्ट्रक्चरल फैब्रिकेटर, वेल्डर, फैब्रिकेटर, हेल्पर, पाइप मैकेनिकल टेक्नीशियन, मैकेनिकल फिटर, फोरमैन, नर्स, होम बेस्ड केयरगिवर, केयरगिवर और असिस्टेंट नर्स जैसे पदों पर चयन किया जाएगा। विभाग के मुताबिक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 20 से 48 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कम से कम तीन वर्ष की वैधता वाला पासपोर्ट और संबंधित ट्रेड में न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव जरूरी है।
कई चरणों में होगी चयन प्रक्रिया
जिला सेवायोजन अधिकारी डॉ. दिनकर कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों की पहले प्री-स्क्रीनिंग होगी। इसके बाद कौशल परीक्षण (आरपीएल) कराया जाएगा। आरपीएल प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों का विदेशी संस्था द्वारा प्रोफेशनल टेस्ट लिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों का पुलिस सत्यापन और मेडिकल परीक्षण भी होगा। अंतिम चयन संबंधित विदेशी संस्थाओं द्वारा किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को एनएसडीसी और संबंधित एजेंसियों के माध्यम से विदेश भेजा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल या कॉल सेंटर नंबर 155330 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें