फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सफाईकर्मी पर चढ़ाई जीप, टूटा दाहिना पांव

Fri, 09 Feb 2024 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में भर्ती सफाई कर्मी। -संवाद
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र जयसिंहपुर के आशापुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह सफाई कर्मचारी का विपक्षियों से विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली में बुलाया। आरोप है कोतवाली जाते समय नंदी धाम के पास विपक्षियों ने सफाईकर्मी पर जीप चढ़ा दी। इससे उसका दाहिना पांव टूट गया और वह कोतवाली नहीं जा सका। उसे मेडिकल कॉलेज से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस अभी तहरीर का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन



जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के आशापुर निवासी रवींद्र कुमार वर्मा (45) जयसिंहपुर विकास खंड के परसौंहा में सफाई कर्मचारी है। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे वह घर से ड्यूटी के लिए जा रहा था। आरोप है कि उसी समय रंजिश को लेकर विपक्षियों ने उस पर हमला कर दिया। उनसे खुद को बचाने के लिए रवींद्र भागते हुए घर में घुस गया व दरवाजा बंद कर लिया।

घर के अंदर से ही उसने डायल 112 को घटना की जानकारी दी। इस पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली जयसिंहपुर में बुलाया। इसके बाद रवींद्र अपनी पत्नी रेखा को बाइक पर बिठाकर कोतवाली जाने के लिए निकला था। पति-पत्नी बगिया चौराहा के निकट पीढ़ी संपर्क मार्ग पर नंदी धाम के पास पहुंचे थे कि तभी विपक्षियों ने रास्ते में जीप खड़ी कर रोक लिया।
विज्ञापन


विपक्षियों ने रवींद्र की पिटाई शुरू कर दी। पुलिस व राहगीरों को आता देख विपक्षी जीप में सवार हो गए। इससे पहले कि रवींद्र वहां से हटता, विपक्षियों ने उस पर जीप चढ़ा दी। जीप चढ़ाने से उसका दाहिना पांव टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

वारदात के बाद विपक्षी घटनास्थल से फरार हो गए। घायल रवींद्र को बचाने के लिए ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस बुलाई गई। एंबुलेंस से सीएचसी जयसिंहपुर ले जाया गया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज से रवींद्र को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर प्रशांत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें