कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते जदयू के पदाधिकारी
सुल्तानपुर। जनता दल (यूनाइटेड) के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन को सौंपा। ज्ञापन में उतुरी ग्राम पंचायत में संचालित होम्योपैथिक अस्पताल को जिला मुख्यालय पर स्थापित किए जाने, अमहट के वृद्धाश्रम को शहर में लाने, सीनियर सिटीजन को रेल और बस किराये में छूट देने आदि की मांग की गई है। संगठन ने कहा है कि यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।