सुल्तानपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ व 11 की खाली सीटों पर प्रवेश के लिए 10 फरवरी को परीक्षा होगी। यह परीक्षा शहर के जीआईसी, जीजीआईसी व रामरति इंटर कॉलेज द्वारकागंज कटका में सुबह 11:15 से दोपहर 1:45 बजे तक होगी। डीआईओएस कार्यालय पर बृहस्पतिवार को परीक्षा की तैयारियों को लेकर के केंद्राध्यक्षों की बैठक हुई।
कक्षा नौ में खाली तीन सीटों पर प्रवेश के लिए परीक्षा होगी जबकि 11वीं कक्षा के लिए सीटें निर्धारित नहीं हैं। प्रवेश परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर विद्यार्थी देंगे। परीक्षा केंद्रों पर केंद्राध्यक्ष के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय के दो सीएलओ तैनात रहेंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रधानाचार्य तिलक सिंह ने बताया कि विद्यार्थी अपने साथ पहचान पत्र व प्रवेश पत्र लेकर आएं।