फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं शुरू हुआ जनता व पीआरएल पैसेजर का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक मरम्मत के जारी ब्लॉक आदेश चौथे दिन भी यात्रियों की परेशानी का सबब बना रहा। सोमवार सुबह संचालन विभाग ने जनता एक्सप्रेस के साथ ही लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर का संचालन अचानक निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

ट्रेन निरस्तीकरण की सूचना सार्वजनिक होने के बाद आरक्षित के साथ साधारण टिकट के यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों को टिकट के साथ अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी। वहीं, विभाग को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा।
गौरीगंज के साथ ही लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक के छोटे व बड़े स्टेशनों की यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। ट्रैक दोहरीकरण, विद्युतीकरण व मरम्मत कार्य के लिए जारी ब्लॉक निदेश के बाद सोमवार को संचालन विभाग ने दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को ट्रेन निरस्त होने, रविवार को मार्ग परिवर्तित करने के बाद विभाग ने सोमवार को अप/डाउन वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस तथा सभी स्टेशनों पर ठहराव के साथ दिन में एकमात्र प्रयाग के लिए ट्रेन अप/डाउन लखनऊ-प्रयाग पीआरएल पैसेंजर का संचालन निरस्त कर दिया।
विभाग का आदेश सार्वजनिक होने के बाद आरक्षित के साथ ही साधारण टिकट के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। यात्रियों को टिकट के साथ ही यात्रा स्थगित करनी पड़ी। विभाग को आर्थिक क्षति भी उठानी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने अप/डाउन जनता एक्सप्रेस व लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर का संचालन निरस्त होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें