फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 13 घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची जनसाधारण एक्सप्रेस

Sun, 28 Sep 2025 06:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रूट पर चलने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस की लेटलतीफी ने यात्रियों को परेशान कर दिया। शुक्रवार रात 11:55 बजे गौरीगंज पहुंचने वाली यह ट्रेन शनिवार दोपहर 01:08 बजे आई। 13 घंटे की देरी से यात्रियों को प्लेटफार्म पर पूरी रात गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन



यात्री रामकरन व सुशील कुमार ने बताया कि रातभर इंतजार में उन्हें भोजन और पानी की दिक्कत झेलनी पड़ी। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हुई। कई लोग नौकरी और जरूरी काम के लिए तय समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। जनसाधारण एक्सप्रेस से बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली, मुरादाबाद, लखनऊ, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, दानापुर और आरा की यात्रा करते हैं।


इसी तरह अप नीलांचल एक्सप्रेस भी तय समय से साढ़े तीन घंटे देर से गौरीगंज पहुंची। दो-दो ट्रेनों की देरी ने यात्रियों की नाराजगी और बढ़ा दी। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से ट्रेनों के संचालन में बाधा आई है। यात्रियों की असुविधा कम करने के लिए प्लेटफार्म पर समय-समय पर ट्रेन के आगमन की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें