फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बरसे बदरा

Sat, 11 Jul 2015 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम एवं न्यूनतम पारा गिरकर सामान्य से नीचे चला गया है। जिले में 39 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने रविवार को भी भारी बारिश की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन


बारिश में तेज गति से चल रही उत्तरी व पुरवा हवा कुछ बाधक बताई जा रही है। जिले में शनिवार सुबह से हो रही बारिश दोपहर बाद तेज हो गई जिससे ग्रामीण क्षेत्र के तालाब, खेत-खलिहान लबालब हो गए।

शहर की गलियों में पानी भर गया। नाली व नाबदान उफना गए। गंदा पानी कई घरों में घरों में घुस गया। बारिश से सभी खुश हैं। तापपान में गिरावट आ गई है।

मौसम विभाग ने अधिकतम तापपान 39.0 व न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है। अधिकतम तापमान से सामन्य से दो डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम आंका गया है।
विज्ञापन


मौसम में आर्द्रता 90-90 एवं उत्तरी-पुरवा हवा की गति 11.8 दर्ज की गई है। नरेद्र देव कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विभाग ने रविवार को भी मौसम यथावत रहने की संभावना जताई है।

करीब एक माह इंतजार के बाद शनिवार को हुई भारी बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई है। बारिश नहीं होने से परेशान किसान पानी गिरते ही खेतों में पहुंच गए। बहुत से किसानों ने बारिश होते ही धान की रोपाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें