फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: करौंदीकलां में 20 मिनट हुई बारिश, धूप निकली तो बढ़ गई उमस

Sun, 04 May 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
करौंदीकलां क्षेत्र में रविवार दोपहर के समय हुई बारिश
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के पूर्वी छोर पर स्थित करौंदीकलां क्षेत्र में रविवार दोपहर तेज हवा और गरज चमक के साथ करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। इसके बाद निकली धूप से उमस बढ़ गई।
विज्ञापन

उधर, धूप और बादल के बीच जिले में दिनभर लुकाछिपी का दौर चला। धूप और पुरवा हवा से उमस बढ़ी तो लोग पसीने से भीग गए। मौसम विभाग ने आगे भी गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।
करौंदीकलां क्षेत्र में रविवार दोपहर 12:30 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज हवा चलने लगी। कुछ देर बाद आसमान से बारिश की बूंदें गिरने लगी। करीब 20 मिनट तक तेज बारिश होती रही। थोड़ी देर बार बारिश बंद हो गई, धूप निकल आई। विष्णु गोपालपुर निवासी किसान राजीव चौबे ने बताया कि बारिश होने से खेत में पड़ा भूसा भीग गया।
विज्ञापन

जिले के अन्य इलाकों में दोपहर के समय कुछ देर के लिए आसमान में बादल छाने के साथ हवा चल रही थी। इस दौरान बीच-बीच में बादल और धूप के बीच दिन भर आंखमिचौली का खेल चला। कड़ी धूप से जहां दिन भर लोग परेशान दिखे, वहीं गर्मी से बेहाल लोग पसीना-पसीना हो गए।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसमें 4.0 डिग्री की गिरावट रही।
वहीं, न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें 1.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। दक्षिणी-पूर्वी हवा की गति 3.9 किमी/घंटा रही। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए, कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने और हवा सामान्य से तेज गति से पूर्वी चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें