फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरुआ उत्तरी में मिली 28.68 लाख रुपये की अनियमितता

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विकास खंड क्षेत्र लंभुआ की बरुआ उत्तरी ग्राम पंचायत में कराए गए विभिन्न कार्यों में 28.68 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता उजागर हुई है। इसमें तत्कालीन ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव आरोपी पाए गए हैं। रिपोर्ट मिलने पर डीएम ने दोनों को नोटिस जारी कर पखवारे भर के भीतर जवाब मांगा है। जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शिकायत के बाद जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर कराई गई जांच में बरुआ उत्तरी ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में लाखों की अनियमितता उजागर हुई है। तत्कालीन जिला विकास अधिकारी डॉ. डीआर विश्वकर्मा की ओर से मनरेगा, बंधा निर्माण, हैंडपंप मरम्मत, विद्यालय कायाकल्प, तालाब खुदाई व सोलर लाइट स्थापना समेत अन्य कार्यों में बड़ी गड़बड़ी पाई गई है। बिना सही बिल व तिथि आदि के ही हजारों का भुगतान किया जाना पाया गया है।
यही नहीं जांच में मनरेगा के कार्यों में ग्राम प्रधान की ओर से अपने परिवार के लोगों का जॉब कार्ड बनाकर उनके नाम पर मजदूरी का भुगतान भी किया जाना पाया गया है। विभिन्न कार्यों में मिली 28,68,956 रुपये की अनियमितता मिलने पर डीडीओ ने अपनी रिपोर्ट डीएम व डीपीआरओ को सौंपी थी। जांच में तत्कालीन ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव दोनों बराबर के आरोपी पाए गए हैं।
विज्ञापन

रिपोर्ट पर डीपीआरओ ने डीएम के सामने पत्रावली रखी थी। डीएम रवीश गुप्ता ने तत्कालीन ग्राम प्रधान को नोटिस जारी करते हुए एक पखवाड़े के भीतर साक्ष्यों समेत जवाब मांगा है। डीएम के निर्देश पर जिला पंचायतराज अधिकारी आरके भारती ने तत्कालीन पंचायत सचिव (ग्राम विकास अधिकारी) को नोटिस जारी करके पखवाड़े भर के भीतर जवाब मांगा है। समय से साक्ष्यों समेत जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीपीआरओ ने बताया कि सचिव के सेवानिवृत्त हो जाने की वजह से नोटिस उनके घर के पते पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें