फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के एक नर्सिंग होम में इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा की हुई मौत के मामले की जांच होगी। डीएम ने सीएमओ को पूरे प्रकरण की जांच का निर्देश दिया है। जांच में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शहर के राहुल चौराहा के पास स्थित जसलोक नर्सिंगहोम में इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा की बुधवार को मौत हो गई थी। कूरेभार थाना क्षेत्र के चंदौर गांव निवासी प्रदीप तिवारी ने अपनी पत्नी व बच्चे की मौत के मामले में चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। परिवारीजन की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
प्रकरण संज्ञान में आने पर डीएम सी. इंदुमती ने इसे गंभीरता से लिया है। डीएम ने घटना की जांच के लिए सीएमओ की अध्यक्षता में एक जांच टीम गठित की है। डीएम ने सीएमओ से पूरे प्रकरण की जांच करते हुए रिपोर्ट मांगी है। एडीएम वित्त एवं राजस्व उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि जांच में दोषी मिलने पर नर्सिंगहोम के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें