फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जांच पूरी, जल्द स्टेडियम में खेल शुरू होने के आसार

Mon, 24 Mar 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम का तैयार खेल मैदान। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पांच करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए स्टेडियम की सत्यापन कमेटी ने जांच पूरी कर ली है। जांच रिपोर्ट कमेटी के अध्यक्ष सीडीओ को सौंपने की तैयारी है। इसके बाद निर्माणदायी संस्था भवन का हस्तांतरण खेल विभाग को कर देगा। हैंडओवर के साथ ही स्टेडियम में खेल गतिविधियों के जल्द शुरू होने के आसार बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबाल, हाॅकी, एथलेटिक्स, कुश्ती, हैंडबाॅल, वाॅलीबाॅल, तैराकी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बाक्सिंग की प्रतियोगिताएं होती थीं। वर्ष 2020 में तत्कालीन उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर स्टेडियम के कायाकल्प का खाका खींचा गया। पांच करोड़ के बजट से चहारदीवारी, स्वीमिंग पूल, फिल्ट्रेशन प्लांट, दो गेट, नाली, पंप हाउस, चेंज रूम, बैरिकेडिंग, गोल पोस्ट व लाइटिंग की व्यवस्था है। लगभग पांच साल बाद अब जाकर स्टेडियम पूरी तरह तैयार हो पाया है।
गुणवत्ता और भौतिक सत्यापन कमेटी में शामिल जल निगम, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने कराए गए कार्य का सत्यापन कर लिया है। रिपोर्ट सत्यापन कमेटी के अध्यक्ष सीडीओ को सौंपा जाना बाकी है।
विज्ञापन




तरणताल में भरा गया पानी

स्टेडियम परिसर में बने जिले का इकलौता तरणताल इस सत्र में शुरू हो जाएगा। टेस्टिंग के लिए इसमें पानी भरा गया है। उम्मीद है कि गर्मी की छुट्टियों में बच्चे यहां तैराकी सीख सकेंगे। हालांकि, तैराकी सीखने के लिए शुल्क का निर्धारण अभी नहीं हो सका है।


अनुमति मिलते ही स्टेडियम खोल दिया जाएगा

सत्यापन कमेटी की जांच पूरी हो चुकी है। कमेटी अब रिपोर्ट सीडीओ को सौंपेगी। इसके बाद रिपोर्ट को खेल निदेशालय भेजा जाएगा। वहां से अनुमति मिलते ही स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


सिराजुद्दीन, जिला क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें