सुल्तानपुर। सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रू कॉलर पर बुधवार को एक युवक ने एसपी सुल्तानपुर की प्रोफाइल और लोगो लगाकर युवक ने दरियापुर निवासी एक युवक को फोन कर धौंस दिखाई। शिकायत के बाद जांच करने पर पता चला कि यह नंबर पुलिस अधीक्षक का नहीं है।
एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की तो उस नंबर का नाम व लोगो बदल दिया गया। इधर कोतवाल नारदमुनि ने बताया कि नंबर किसका है, पता लगाया जा रहा है।