फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग के आसन लगाकर पाई स्फूर्ति

Tue, 21 Jun 2016 10:23 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
योगा के गुर सीखे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिले में योग की धूम रही। संगठनों की ओर से विभिन्न स्थानों पर आयोजित योग शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित शिविरों में लोगों ने भ्रामरी (प्राणायाम), अनुलोम-विलोम, कपालभाति, पवनमुक्तासन, वज्रासन, ताड़ासन, पद्मासन, धनुरासन, सिंहासन समेत विभिन्न योग क्रियाएं सीखीं।
विज्ञापन


गायत्री परिवार, संत पलटूदास, विद्या भारती, ब्रह्मकुमारी, आर्ट ऑफ लिविंग, पतंजलि समेत कई संस्थाओं की ओर से आयोजित शिविर में हजारों लोगों ने योग के विभिन्न आसनों की जानकारी ली। बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं में भी योग दिवस को लेकर काफी उत्साह रहा।  ग्रामीणों क्षेत्र में भी कई जगहों पर योग का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षकों की ओर से सिखाए गए योग को लोगों ने स्वस्थ व निरोग रहने के लिए रोजाना करने का संकल्प लिया।

नेती क्रिया देख हतप्रभ हुए लोग
पतंजलि योग पीठ के तत्वावधान में मंगलवार को शहर के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। योग मंच पर अवधेश योगी, विश्वास योगी व अर्चना शिवालिका ने अद्भुत प्रस्तुतियामं देकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। कार्यक्रम में रंजना ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी। हठयोगी माता प्रसाद गुप्त ने योग की नेती क्रिया कर लोगों हतप्रभ कर दिया। इसके पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, रविशंकर व ओमप्रकाश पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलन कर योग शिविर का शुभारंभ किया। मंडल प्रभारी अरुण योगी के निर्देशन में चले कार्यक्रम का संचालन सतीश कुमार श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें