फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रुक-रुककर हुई बारिश, मौसम हुआ सुहाना

विज्ञापन
दोपहर में हो रही बारिश से शहर की सड़क पर पसरा सन्नाटा।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मंगलवार को सुबह से ही दिन भर रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह पांच बजे तेज बारिश होने के बाद दिन भर आसमान में काले बादल छाए रहे। दोपहर में एक बार फिर बारिश हुई। इसी प्रकार बीच-बीच में रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं। खेतों में धान की फसल अंतिम चरण में है। पानी बरसने से इसको फायदा हो रहा है। यह बरसात सरसों और आलू की बोआई के लिए भी काफी अच्छी मानी जा रही है। हालांकि, धान की अगेती फसल को थोड़ा-बहुत नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें