फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शहर से लेकर गांव तक सघन जांच

Mon, 17 Apr 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर में वाहन की तलाशी लेती पुलिस। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रयागराज में शनिवार की रात माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद जारी हाई अलर्ट के मद्देनजर शनिवार रात से ही प्रशासन और पुलिस सतर्क है। डीएम व एसपी ने सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ाने के साथ ही संदिग्ध लोगों की सघन जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन




डीएम जसजीत कौर और एसपी सोमेन बर्मा ने शनिवार की रात ही सुरक्षा के मद्देनजर बैठक की। रात में ही पुलिस ने बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, बाधमंडी, शाहगंज, चौक और खैराबाद मोहल्ले में गश्त की। रविवार की सुबह राजस्व कर्मियों को प्रशासन ने क्षेत्र में घूमकर हालात के बारे में इनुपट देने को कहा।



लंभुआ, कादीपुर, जयसिंहपुर व बल्दीराय क्षेत्र में सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जगह-जगह वाहनों की जांच की। इसके साथ ही संदिग्ध लोगों की भी जांच की गई। एसपी ने बताया कि प्रयागराज की घटना के बाद जारी अलर्ट के मद्देनजर पुलिस कर्मी पूरी तरह से सक्रिय हैं। कहीं भी कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पूरी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें