फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आरोग्य मेले में 1508 मरीजों का उपचार

Mon, 17 Apr 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
अलीगंज में मरीज की जांच करते चिकित्सक।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना के संक्रमण के बीच रविवार को जिले की 45 पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में चिकित्सकों ने कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए 1508 मरीजों को देखा।
विज्ञापन



कुड़वार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अझुई, भंड़रा परशुरामपुर, हरखीपुर पर आयोजित जन आरोग्य मेले में चिकित्सक और अन्य स्टाफ मास्क लगाकर मरीजों की जांच करते मिले। सर्दी, जुकाम, बुखार के लक्षण दिखाई देने पर एंटीजन टेस्ट किया गया। पीएचसी हरखीपुर में बेला पश्चिम की रहने वाली प्रेमा देवी और अंजू की एंटीजन जांच की गई। सूबेदार का पुरवा निवासी राजकुमार की भी जांच की गई। डॉक्टर संजय गुप्ता ने बताया कि रविवार को सीएचसी और पीएचसी पर कुल 33 लोगों की एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच की गई है। पीएचसी अलीगंज में आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 17 मरीजो को देखा गया।


सीएमओ डीके त्रिपाठी ने बताया कि आरोग्य मेले में 89 चिकित्सकों ने 346 पेरामेडिकल स्टाफ के सहयोग से 1508 लोगों का उपचार किया। इसके साथ ही 320 लोगों की कोविड स्क्रीनिंग की गई, 56 लोगों की आरटीपीसीआर कोविड जांच की गई। किसी में भी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। इसके साथ ही मेले में 18 लोगों की आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें