फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आंगनबाड़ी केंद्र शिफ्ट करने का निर्देश

Sat, 02 Sep 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दूबेपुर में मेडिकल कॉलेज का चल रहा निर्माण कार्य सितंबर के मध्य तक पूरा करने का दावा कार्यदायी संस्था के अधिकारी ने किया है। निरीक्षण में पुलिस लाइंस में निर्माणाधीन 12 तल का एक व आठ तल का एक आवासीय भवन भी अपूर्ण मिला है। एक आंगनबाड़ी केंद्र का स्थल सही न मिलने पर डीएम ने उसे दूसरी जगह स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही बच्चों का समय पर वजन कराने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन



शुक्रवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने राजकीय मेडिकल कॉलेज का दूबेपुर में बनाए जा रहे हिस्से का जायजा लिया। उन्होंने एकेडमिक ब्लॉक, बॉयज हास्टल, प्राचार्य कक्ष समेत अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए प्रगति की जानकारी ली।


कार्यदायी संस्था के अधिशाषी अभियंता ने करीब 95 फीसदी काम पूरा होने का दावा किया है। इसके साथ ही सितंबर के मध्य तक कार्य पूरा करने को कहा। डीएम ने इस बीच बिजली, पानी समेत अन्य कार्यों को भी पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



उन्होंने दूबेपुर के आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर पंजीकृत बच्चों, धात्री व किशोरियों के बारे में जानकारी ली। केंद्र पर खिलौनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुए प्रसाधन का निर्माण जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। रास्ते में कांशीराम कॉलोनी के आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण में स्थल सही नहीं पाया गया। अन्य अव्यवस्थाएं दिखने पर डीएम उसे अन्यत्र खोलने का निर्देश दिया।


पुलिस लाइंस में निर्माणाधीन 12 तल व आठ तल के आवासीय भवन की प्रगति का भी डीएम ने जायजा लिया। दोनों आवासों के काम पूरे नहीं मिले। कार्यदायी संस्थाओं की ओर से दोनों में रंगाई-पुताई व फिनिशिंग का काम अंतिम चरण में चलना बताया गया। इस पर डीएम ने जल्द काम पूरा कराते हुए उसे हैंडओवर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें