फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ब्लॉक दिवस में समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

Thu, 17 Sep 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुड़वार। खंड विकास अधिकारी विवेक कटियार की अध्यक्षता में ब्लॉक दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में आए लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं। इस दौरान लोगों ने परिवार रजिस्टर में नाम बढ़ाने, नकल और जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए आवेदन दिए। कोटवा के सलमान खां को परिवार रजिस्टर की नकल मौके पर मिली।
विज्ञापन

कुड़वार के चंदन तिवारी ने भी नकल मांगी। कंचन और रामनाथ ने जन्म प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया। वहीद ने पेंशन संबंधी समस्या उठाई। एडीओ समाज कल्याण ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। बीडीओ ने संबंधित सचिवों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास सुभाष सिंह, एडीओ पंचायत संतोष कुमार और अवर अभियंता ग्रामीण विकास विभाग शिखा चौरसिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें