फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गैंगस्टर केस में इंस्पेक्टर का बयान जारी

Wed, 06 May 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सराफा व्यवसायी भरत जी सोनी की दुकान में हुई डकैती से जुड़े गैंगस्टर केस में बुधवार को कोतवाली नगर के तत्कालीन निरीक्षक अरुण द्विवेदी गवाही के लिए कोर्ट में हाजिर हुए। विशेष लोक अभियोजक ने उनका मुख्य बयान दर्ज कराने की कार्यवाही शुरू की, लेकिन उनका मुख्य बयान अभी पूरा नहीं हो सका है। स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट राकेश यादव की अदालत ने उनका शेष मुख्य बयान दर्ज करने के लिए मामले में सात मई की तारीख तय की है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के मोहनगंज थाने के भवानी नगर निवासी आरोपी विपिन सिंह व सह आरोपी सचिन सिंह, त्रिभुवन कोरी, पुष्पेंद्र सिंह, विनय शुक्ल, अरविंद यादव, दुर्गेश प्रताप सिंह, विवेक सिंह,अजय यादव, अंकित यादव, अरबाज, फुरकान के खिलाफ तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने कोतवाली नगर में गत एक मई को गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की धारा में आरोप-पत्र पेश किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें