फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की कार का पहिया खोल ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं। शनिवार रात गोलाघाट इलाके में घर के सामने खड़ी दरोगा की कार का पहिया ही चोर खोल ले गए। रविवार सुबह चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के सिविल लाइंस (गोलाघाट) में दरोगा आरपी सिंह का आवास है। आरपी सिंह की तैनाती लखनऊ में है। हाल ही में वह परिवार के साथ सुल्तानपुर स्थित घर आए थे। शनिवार रात घर के सामने खड़ी आरपी सिंह के कार का पहिया चोर खोल ले गए। रविवार सुबह जब दरोगा सोकर उठे तो कार का पहिया गायब मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें