यूपी के सुल्तानपुर में बुधवार देर रात लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर बासगांव के पास हादसा हो गया। यहां वनरोज को बचाने के चक्कर में जयसिंहपुर कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह (46) की कार पेड़ से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें आनन-फानन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां से परिजन उन्हें लखनऊ मेदांता लेकर चले गए।